जुलाना महिला लापता : बस स्टैंड से ससुराल जाने वाली बस में बैठाकर आया भाई
Jind Julana News: जींद जिले के जुलाना से ससुराल जाने के लिए बस में बैठी 32 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बीच रास्ते से लापता हो गई। विवाहिता को उसका भाई जुलाना के नए बस स्टैंड से ससुराल जाने वाली बस में बैठाकर आया था। काफी समय बाद जब परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। ससुराल में पता करने पर भी विवाहिता के वहां पहुंचने की जानकारी नहीं मिली।
परिजनों ने आसपास के अलावा रिश्तेदारियों और जान-पहचान के लोगों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जुलाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
दो महीने से मायके में रह रही थी विवाहिता
जुलाना निवासी प्रेम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी सुशीला की शादी झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी संजू के साथ हुई है। सुशीला पिछले करीब दो महीने से अपने मायके जुलाना में रह रही थी। शिकायत के अनुसार, सुशीला की फोन पर ससुराल वालों से बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका भाई जीत सुबह करीब 10 बजे उसे जुलाना के नए बस स्टैंड पर ससुराल जाने के लिए बस में बैठाकर आया था।
मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों को हुई चिंता
काफी समय बीतने के बाद जब परिजनों ने सुशीला के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी ससुराल में फोन कर जानकारी ली, लेकिन वहां बताया गया कि सुशीला अभी तक ससुराल नहीं पहुंची है। इसके बाद परिजनों ने विवाहिता की रिश्तेदारियों और जान-पहचान के लोगों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
विवाहिता के परिजनों ने मामले की शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी हुई है और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।












1 thought on “Jind Julana News: ससुराल जा रही विवाहिता बीच रास्ते से लापता, बस में बैठाने के बाद नहीं पहुंची घर”