नरवाना फायरिंग केस में खुलासा: बेलरखा फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

By sunilkohar

Updated On:

नरवाना फायरिंग केस: युवक पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

Jind Narnwana Firing Case Update 

बेलरखा में युवक पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी को काबू

हरियाणा न्यूज टूडे |नरवाना क्षेत्र के गांव बेलरखा में युवक पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए स्टाफ ने आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान पटियाला जिले के साधुगढ़ गांव निवासी कुलजीत सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है।

लेन-देन के मामले को लेकर आपस में बहस

सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को बेलरखा गांव में समाना, पंजाब व बेलरखा के युवकों में लेन-देन के मामले को लेकर आपस में बहस हो गई थी। जिसमें कुलजीत के साथी गुरजंट सिंह वासी साधुगढ़ ने गुस्से में आकर अजय वासी बेलरखा के ऊपर फायर कर दिए, जिसमें अजय के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके बाद मौके से सभी आरोपी हथियार सहित फरार हो गए थे।

 

आरोपियों के खिलाफ घायल अजय के रिश्तेदार अनिल मसीह वासी खनौरी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए नरवाना, सदर नरवाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया। सीआईए टीम द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में वारदात में शामिल आरोपी कुलजीत को काबू कर लिया। जिसे अदालत में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Comment