नहला गांव से 3 बच्चे लापता, अगले दिन बरवाला में मिले, Fatehabad News Today

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

Three children missing from Nahla village in bhuna Fatehabad News 

 

नहला गांव से लस्सी लेने गए तीन बच्चे लापता 

बस स्टैंड से पिकअप गाड़ी में बैठकर जाते दिखे बच्चे

Fatehabad News Today: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव नहला में लस्सी लेने निकले तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। बाबा तीर्थनाथ ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। भट्ठा संचालकों में भी चिंता बढ़ी। रविवार सुबह करीब 8 बजे तीनों बच्चे घर से निकले। दोपहर तक भट्ठे पर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद तीनों बच्चों की तलाश शुरू हुई।

 

 

जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय आंचल और 11 वर्षीय सुशीला, कासी राम की बेटियां हैं। 10 वर्षीय गुलशन, नगीना का बेटा है। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। फिलहाल नहला में रह रहे थे। रविवार सुबह रोज की तरह लस्सी लेने गांव गए थे। तीनों बच्चे नहला गांव के किरमारा रोड स्थित बाबा तीर्थनाथ ईंट भट्ठे से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे।

fatehabad bhuna children missing.jpg

भट्ठा संचालकों ने तलाश शुरू की। मजदूर भी खोज में जुटे। तलाश के दौरान भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में तीनों बच्चे हाथों में डोलियां लेकर गांव की तरफ जाते दिखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भेजीं।

अलग-अलग थानों में भी तस्वीरें भेजकर तलाश में मदद मांगी। जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे गांव के बस स्टैंड से एक पिकअप गाड़ी में बैठ गए थे। वे बरवाला के पास स्थित दूसरे ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। वहां उनका एक परिचित रहता था। सोमवार को व्हाट्सएप समूह में बच्चों की तस्वीरें देखीं गईं। वहां मौजूद लोगों ने अपने रिश्तेदार को सूचना दी।

सोमवार को तीनों बच्चे बरवाला के पास एक ईंट भट्ठे पर सुरक्षित मिल गए। सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। भट्ठा संचालक प्रधान सतबीर सिंह ढिल्लों और जयप्रकाश बंसल ने भी राहत जताई। इसके बाद बच्चों के मिलने की पुष्टि हुई।

 

थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे पिकअप गाड़ी में बैठकर अपने रिश्तेदार के पास बरवाला पहुंच गए थे। तीनों बच्चे सुरक्षित मिल गए हैं।

 

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, 

1 thought on “नहला गांव से 3 बच्चे लापता, अगले दिन बरवाला में मिले, Fatehabad News Today”

Leave a Comment