WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hisar News : आदमपुर में छात्र की मौत के मामले में नया मोड़, दोस्त के घर गोली लगने से हुई थी मौत

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Adampur student devik death case update Hisar News

हरियाणा न्यूज़  ( Hisar News ) : हिसार जिले के मंडी आदमपुर में अज्ञात परिस्थितियों में गोली लगने से सातवी कक्षा के छात्र की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक छात्रा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक छात्र के दोस्त नाबालिक बच्चे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ‌

 


 

मंगलवार की शाम को आदमपुर मंडी की शिव कॉलोनी में संगीत परिस्थितियों में गोली लगने से 12 वर्षीय दैविक गोयल की मौत हो गई थी। बताया गया था कि उसे दिनों बाद स्कूल का टूर जाने वाला था और दैविक अपने दोस्त के घर टूर को लेकर डिस्कशन करने के लिए गया था। ‌ इस दौरान उसके दोस्त की घड़ी नहीं मिली तो दोनों उसकी घड़ी को तलाश में लगे और अलमारी में कपड़ों के बीच एक बॉक्स रखा हुआ मिला जिसमें पिस्तौल थी जिसे गोली चल गई और गोली दैविक के माथे में जा लगी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है।

 

Screenshot 2026 1014 222545

आदमपुर मंडी के रहने वाले मृतक छात्र दैविक गोयल के पिता रवि गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं जिनमें से 12 वर्षीय दैविक और 10 वर्षीय अक्षत है जो की आदमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को स्कूल की तरफ से शिमला का टूर निर्धारित किया गया था और इसी सिलसिले में उसके बड़े बेटे दैविक को शाम करीब 6 बजे उसका दोस्त अपने घर सामान की पैकिंग करने के लिए ले गया।

 

रवि गोयल ने पुलिस को बताया कि कुछ समय के बाद देवी की मां के फोन पर सूचना मिली की दैविक को गोली लगी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। वो उसे लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ‌

 

उन्होंने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि जिस समय उसके बेटे को गोली लगी उसे समय उसके दोस्त के घर में उसकी मां और बड़ा भाई भी मौजूद था। जिस पिस्टल से दैविक को गोली लगी है वह लाइसेंसी पिस्टल है या अवैध है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके दोस्त ने अपने घर बुलाकर गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई है।

 

व्यापारी के बेटे की अचानक मौत के बाद बुधवार को आदमपुर मंडी का बाजार पूरी तरह से बंद रहा और मातम का माहौल पूरे शहर में पसरा रहा। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिमला टूर को लेकर उनका बेटा बहुत ही उत्साहित था और इस टूर को लेकर उसने अनेक सपने संजोए हुए थे।

 

गोली लगने से छात्र की मौत के बाद मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम और आदमपुर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीक की संरक्षण कर सबूत इकट्ठा किए। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि 12 वर्षीय दैविक की मौत उसके दोस्त ने गोली मारकर की है या यह हादसा था जिसमें उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment