PWD एक महीने में स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा नई बिल्डिंग
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) , नारनौंद : नारनौंद में पिछले काफी समय से 100 बेड का हॉस्पिटल मंजूर हो चुका है लेकिन बिल्डिंग तैयार न होने के कारण सिर्फ 50 बेड का अस्पताल से ही काम चलाया जा रहा है। नारनौंद में सो बेड का हॉस्पिटल जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। जो की पीडब्ल्यूडी विभाग एक महीने के अंदर स्वास्थ्य विभाग को सौंप देगा। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के डीजी हेल्थ डॉ मनीष बंसल ने टीम के साथ नई बिल्डिंग का दौरा कर गहनता से निरीक्षण किया। वहीं अस्पताल में जो दवाइयां उपलब्ध है उसकी भी लिस्ट पब्लिश करने के लिए आदेश दिए गए हैं। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद में 100 बेड का अस्पताल मंजूर करवरकर बिल्डिंग का निर्माण शुरू करवाया था। बिल्डिंग बनाकर लगभग तैयार हो चुकी है लेकिन उसमें कुछ खामियां हैं। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ मनीष बंसल ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों डॉक्टर पालेराम कटारिया, डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉक्टर राजीव डाबला, डॉक्टर यशपाल सिंह, डॉक्टर भवनेश के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण किया।
नारनौंद डीजे हेल्थ डॉ मनीष बंसल का स्वागत करते हुए डॉक्टर यशपाल सिंह।
बिल्डिंग में फिलहाल लिफ्ट, सेंट्रल एसी, फायर एनओसी, आधुनिक मॉडलर ऑपरेशन थिएटर के काम अभी तक बकाया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से पूछा कि कब तक यह काम पूरे हो जाएंगे तो उन्होंने एक महीने में काम पूरे होने के लिए लिखित में दे दिया है की एक महीने बाद स्वास्थ्य विभाग को यह बिल्डिंग पूरी तरह से तैयार करके सौंप दी जाएगी।
नई बिल्डिंग की छत पर जाकर भी पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। फिलहाल सिर्फ 10 पानी की टंकी ही बनाई गई है जो की काफी कम है। पानी की टंकियां की संख्या को और बढ़ाने के लिए आदेश दिए गए हैं। साथी अस्पताल में सो बेड के हिसाब से कर्मचारी नियुक्त किए हुए है। आदेश दिए कि जब तक यहां पर सो बेड का हॉस्पिटल नहीं चलता तब तक इन कर्मचारियों को किसी अन्य अस्पताल में डेपुटेशन पर भेजा जाए। नारनौंद में फिलहाल 50 बेड का ही अस्पताल चल रहा है।
दवाई मिलने वाले कमरे के बाहर उपलब्ध दवाइयां की होगी लिस्ट डिस्प्ले
पुरानी बिल्डिंग का दौरा किया तो काफी खामियां मिली एसएमओ डॉक्टर यशपाल सिंह को सख्त निर्देश दिए कि इन खामियों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। वही दवाई मिलने वाले कमरे के बाहर जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध है। उनकी लिस्ट डिस्प्ले करवाई जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
स्वास्थ्य विभाग के डीजी हेल्थ डॉक्टर मनीष बंसल ने बताया कि सो बेड का अस्पताल शुरू होते ही यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें इलाज के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। हमारी प्राथमिकता है कि अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज उपलब्ध करवाया जा सके।
सुनील कोहाड़ (संस्थापक एवं मुख्य संपादक) सुनील कोहाड़ एक स्वतंत्र पत्रकार और 'अबतक हरियाणा न्यूज' के संस्थापक हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में निष्पक्ष और जमीनी स्तर की पत्रकारिता को जीवित रखने के उद्देश्य से 'अबतक हरियाणा न्यूज' की शुरुआत की। आज के डिजिटल युग में जहाँ मुख्यधारा का मीडिया कॉर्पोरेट विज्ञापनों और बड़े स्तर की खबरों तक सीमित रह गया है, वहीं सुनील कोहाड़ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति—किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम नागरिकों की आवाज को प्रमुखता से उठाना है। वे स्थानीय समस्याओं, क्राइम रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को बिना किसी दबाव के निडरता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।