Danoda avaidh Sharab baramad Narwana police
Narwana News : जींद जिले के नरवाना सदर थाना क्षेत्र के गांव दनोदा गांव से भारी मात्रा में अवैध शराब आ जखीरा बरामद हुआ है। शराब से भरी गाड़ी दनोदा गांव में खड़ी हुई थी। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर गाड़ी चालक के खिलाफ नरवाना सदर थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन कर का मालिक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। Narwana police ने यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सदर थाना नरवाना के अंतर्गत आने वाली दनोदा कलां पुलिस चौकी की टीम रात को गश्त कर रही थी कि उसे सूचना मिली कि गांव दनोदा के लोहार मोहल्ले में एक गाड़ी अवैध शराब से भरी हुई खड़ी हुई है। सूचना पक्की होने पर पुलिस टीम ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी तो उच्च अधिकारियों ने एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने बताए गए थे खाने पर दबिश दी तो वहां पर एक गाड़ी खड़ी हुई थी। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाश ली तो उसके अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
दनोदा गांव से अवैध शराब से भरी कार बरामद
थाना सदर नरवाना के प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी दनौदा कि टीम जसमें एएसआई जय हिन्द अपनी टीम सहित सरकारी सहित रात्रि गश्त एवं अपराध पड़ताल हेतु गांव दनौदा बस अड्डा पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि राजेश वासी गांव दनौदा जो अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य करता है, वह अपनी कार में शराब का जखीरा लेकर आया है और वर्तमान में कार लुहार मोहल्ला गांव दनौदा कलां की गली में खड़ी है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए Narwana police टीम तुरंत मौके पर पहुंची । मौके पर पहुंचकर सफेद रंग की आई-20 कार खड़ी मिली । पुलिस को देखकर आरोपी राजेश मौके से फरार हो गया । कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर कुल 12 पेटी देशी शराब (ब्रांड “मस्ती माल्टा”) बरामद हुई। इनमें से 11 पेटी बोतल वाली व 1 पेटी पव्वा वाली थी। कुल 132 बोतलें एवं 50 पव्वे शराब के बरामद किए गए ।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में धारा 61/4/20 हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए Narwana police छापेमारी कर रही है । जिसे शीघ्र गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।















