Site icon Haryana News Abtak – हरियाणा न्यूज टूडे – Haryana latest News

नारनौंद विधानसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस में टिकट के लिए मारा-मारी, भाजपा सुस्त, इनेलो व जजपा का पाला खाली

Narnaund Assembly Elections 2024: Fight for ticket in Congress, BJP sluggish, INLD and JJP empty handed

हरियाणा न्यूज नारनौंदः हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आज तक नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव कांग्रेस पार्टी नहीं जीत पाई है लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद नारनौंद क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को मिला प्रचंड बहुमत से कांग्रेसी नेताओं में जान आ गई है। कांग्रेस की टिकट पाने की चाह रखने वाले दर्जनों नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है वहीं भाजपा में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अलावा एक दो नेता ही अंदर खाते टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं। वही इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाले नारनौंद में इस बार इनेलो व जजपा का पाला खाली नजर आ रहा है। प्यास लगाए जा रहे हैं कि इनेलो से उमेद लोहान‌ और जननायक जनता पार्टी से अमित बड़ा चुनाव लड़ सकते हैं।

सभी उम्मीदवार अपनी टिकट की जुगत में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की महिमा का मंडन कर रहे हैं। नारनौंद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी पिछले पांच दशक से इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। जाट बाहुल्य इस सीट पर चौधरी देवीलाल की पार्टी का दबदबा रहा है लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। इस सीट पर जाट और ब्राह्मण नेता ही ज्यादा बार विधायक रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता कैप्टन अभिमन्यु यहां से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। जीते सिर्फ एक बार हैं। मौजूदा विधायक रामकुमार गौतम भाजपा और जजपा से एक-एक बार विधायक बने हैं। सबसे ज्यादा चार बार पूर्व की सरकारों में आइपीएम के नाम से मशहूर चौधरी वीरेंद्र सिंह यहां से विधायक चुने थे।

इस सीट पर अबकी बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी ने 45 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। भाजपा को गठबंधन से नुकसान : भाजपा को जजपा से गठबंधन करने पर इस सीट पर काफी नुकसान हुआ है। रामकुमार गौतम से चुनाव जीतने के बाद कैप्टन अभिमन्यु द्वारा किए गए विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया और ना ही आगे नहीं बढ़ पाए। जिसकी वजह से काफी योजनाएं अधर में लटक गई। पिछले पांच सालों में हल्के में कोई खास विकास कार्य नहीं हो पाए। पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी कैप्टन अभिमन्यु और रामकुमार गौतम पावरलेस रहे।

कांग्रेस की टिकट के लिए 23 ने किया आवेदन

इस सीट पर पहली बार कांग्रेस के 23 नेताओं ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। हुड्डा गुट से प्रमुख दावेदारों में जस्सी पेटवाड़, प्रोफेसर रामभक्त, रणदीप लोहान, सोनिया दुहन शामिल हैं। वहीं कुमारी सैलजा के करीबी माने जाने वाले डा. अजय चौधरी, रणदीप सुरजेवाला गुट के दिलबाग सिंह ढांडा भी टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं।सोनिया हाल ही में एनसीपी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुई है।

भाजपा में कैप्टन के अलावा और भी कैप्टन अभिमन्यु हेमंत शर्मा विजेंदर लोहान भाजपा के लिए यह सीट काफी अहम है। यहां से भाजपा के हरियाणा सरकार के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु विधायक रहे हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने अपने कार्यकाल के दौरान काफी विकास कार्य किए थे लेकिन पिछली बार वह चुनाव हार गए थे। उसके बाद हलके में कम आना जाना रहा और कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो पाए। पिछले तीन चुनाव में उनके सामने किसी दूसरे नेता ने दावेदारी पेश नहीं की थी लेकिन अबकी बार खेल रत्न बिजेंद्र लोहान ने भी दावेदारी पेश की हुई है और बिजेंद्र लोहान का हल्के में अपना खुद का भी जनाधार है।

Haryana News Today के द्वारा किए गए एक सर्वे में कांग्रेस नेता जस्सी पेटवाड़ सबसे अधिक वोट लेकर लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस के ही डॉक्टर अजय चौधरी भी लोगों की दूसरी पसंद है जबकि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और अन्य नेता इस सर्वे में पिछड़ते हुए नजर आए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर आए कॉमेंट के माध्यम से कमेंट में लोगों ने इनेलो उमेद लोहान‌ को भी पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से ज्यादा तवज्जो दी है।

Exit mobile version