रोहतक से विवाहिता नगदी व जेवरात लेकर फरार, Rohtak News in Hindi
हरियाणा न्यूज (रोहतक): रोहतक जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गिरावड़ से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि महिला दोपहर के वक्त बिना बताए घर से चली गई और जाते समय अपने साथ घर में रखे जेवरात और नगदी भी ले गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।








