हांसी समाचार: नारनौंद में छात्र पर हमला, लोहारी राघो के किशोर के पैर में फ्रैक्चर
हांसी (हरियाणा): हांसी जिले के नारनौंद में स्कूल से घर लौट रहे 10वीं कक्षा के एक छात्र पर गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र का पैर टूट गया (फैक्चर हो गया)। पुलिस ने घायल छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








