---Advertisement---

बास सुंदर ब्रांच नहर से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, अदालत ने भेजा जेल, Narnaund News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund News Today: अवैध पिस्तौल सहित बास पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Narnaund News Today : नारनौंद उपमंडल के गांव बास के पास सुंदर ब्रांच नहर से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बास थाना में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बास थाना पुलिस की टीम मुख्य सिपाही विकास के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस के मुख्य करने सूचना दी की एक युवक सुंदर ब्रांच नहर के पास अवैध पिस्तौल लिए हुए पुट्ठी गांव से बास गांव की तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत सुंदर ब्रांच नहर पर पुलिस टीम पहुंची और शक के आधार पर वहां से गुजर रहे एक युवक को हिरासत में लिया।

 

पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल ( देसी कट्टा ) बरामद हुआ। पुलिस ने इस पिस्टल से संबंधित जब उसे लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी ठोस जवाब नहीं दे पाया और ना ही इससे संबंधित कोई कागजात पेश कर पाया। पुलिस ने अवैध पिस्तौल को अपने कब्जे में लिया और युवक को लेकर बास थाना पहुंची।

बास थाना में अवैध पिस्तौल का मामला दर्ज 

बास थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव पुट्ठी निवासी राहुल पुत्र सुखबीर के रूप में हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026

खेत में पानी की बारी को लेकर खूनी विवाद! हांसी के कंवारी गांव में किसान पर हमला, 3 लोगों पर केस दर्ज

August 4, 2026

हांसी जिले को मिली सिविल सर्जन की सौगात; जाने आम जनता को क्या क्या होगा फायदा

August 4, 2026

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर हांसी पुलिस की एडवाइजरी, मॉडिफाई बाइक सहित ये गलती पड़ेगी भारी

August 4, 2026

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer