Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Breaking News: हिसार में महिला की हत्या, मर्डर कर पुलिस के पास पहुंचा बॉयफ्रेंड, दो शादी के बाद भी लिव इन रहती थी मृतका

Breaking News: Live in Partner Murder in Hisar Haryana   

Breaking News: हिसार में महिला की हत्या, मर्डर कर पुलिस के पास पहुंचा बॉयफ्रेंड, दो शादी के बाद भी लिव इन रहती थी मृतका


Breaking News Hisar: हरियाणा के हिसार में एक महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ‌महिला दो शादी कर चुकी थी लेकिन फिर भी लिव इन रिलेशन में अपना बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। महिला का बॉयफ्रेंड ही महिला का कातिल निकला और वह खुद मर्डर करने के बाद पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


लिव इन पार्टनर का मर्डर

Breaking News: हिसार में महिला की हत्या, मर्डर कर पुलिस के पास पहुंचा बॉयफ्रेंड, दो शादी के बाद भी लिव इन रहती थी मृतका

 

Hisar Murder News: गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे हिसार की शिव कॉलोनी में रहने वाला 28 वर्षीय गौरव पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर का मर्डर ( Live in partner Murder ) कर दिया है। जब पुलिस उसे साथ लेकर पहुंची तो शिव कॉलोनी के एक मकान में महिला का शव खून से लथपथ हालत पड़ा हुआ था। पुलिस ने इसकी सूचना उसे अधिकारियों को दी और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक महिला के परिजनों ने गौरव पर गलत काम करवाने के आरोप लगाए हैं।



दो शादी करने के बाद भी लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी मृतका 

मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय पूजा कि पहले शादी हुई थी लेकिन उसने अपने पति को छोड़ दिया। उसके बाद पूजा नहीं दूसरी शादी कर ली लेकिन वह अपने पति से संतुष्ट नहीं थी और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। ‌पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव ई रिक्शा चलाता है और करीब 2 महीने पहले ही वह किराए के मकान में रहने के लिए शिवनगर में आया था। ‌ बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 5 सालों से एक साथ रह रहे थे। ( Hisar Crime News Today


मृतका की मां का आरोप : बेटी से गलत काम करवाता था बॉयफ्रेंड

बेटी की मौत की सूचना मिलती है घटनास्थल पर पहुंचे मृतक महिला पूजा की मां ने बताया कि गौरव ने उसकी बेटी को बहला फुसला लिया था। पहले तो गौरव ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फसाया और उसके बाद उसे अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखने लगा। लेकिन बाद में गौरव उसकी बेटी से गलत काम करवाता था और कुछ ही समय में गौरव ने प्लांट भी खरीद लिया और नया मकान भी बना लिया। ( Hisar News live



चौथे मर्द के संपर्क में आने का पता चलने पर मर्डर 

Breaking News: Live in Partner Murder in Hisar Haryana


पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के गले, पेट और पीठ पर चाकू से वार किए गए हैं। मृतक महिला के लाइव इन पार्टनर गौरव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पूजा के साथ रात को करीब 3 बजे झगड़ा हो गया था। क्योंकि पूजा दो शादी पहले कर चुकी है और अपने पतियों को छोड़कर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन पूजा किसी चौथे मर्द के साथ पिछले परीक्षा महीने से संपर्क में थी और उसे छोड़ने की तैयारी कर रही थी इसी बात को लेकर हुए विवाद में पूजा की मौत हो गई। ( Latest News Hisar Haryana


पुलिस जांच में जुटी 

Breaking News Today: Live in Partner Murder in Hisar Haryana


इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिव कॉलोनी में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक महिला के बॉयफ्रेंड को पुलिस हिरासत में ले लिया है और उससे वारदात में प्रयोग किया गया चाकू अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम में वोट आने के बाद ही चल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us