अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्तदान

0

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्तदान


गांव महलसरा में शहीद भगत सिंह युवा क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

Hisar News: अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर जिले के गांव महलसरा में शहीद भगत सिंह युवा क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल अस्पताल हिसार की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रहण किया। ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आपात आवश्यकता के मद्देनजर इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

Blood donation camp in Hisar
शिविर में समाजसेवी मेजर नरोत्तम बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। ( Latest News Hisar

शहीद भगत सिंह युवा क्लब के सदस्य सुरेश गोदारा बॉक्सर ने बताया कि ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी को देखते हुए मात्र दो दिनों की तैयारी में इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बाहर से आए सभी अतिथियों, रक्तदाताओं तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान डॉ. ओमप्रकाश ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर क्लब प्रधान राजीव पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि नरेश शर्मा, राजेंद्र फौजी, अजय गोदारा, विकास पूनिया, लोकराज, राजकुमार पूनिया, सुरेश सूली, राहुल, यश, कृष्ण शर्मा, सीटू, गौशाला प्रधान बलबीर गोदारा, डॉ. सुंदर सहित अनेक युवा साथी एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top