Hansi Narnaund Bass Road Accident News
Hansi News : हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के बास थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेत से घर लौटते समय हादसा
पुलिस को दी शिकायत में सुरेन्द्र पुत्र धर्मपाल, निवासी बास बादशाहपुर, जिला हांसी ने बताया कि उसका भतीजा दीपक (23 वर्ष), जो पढ़ाई करता था, 23 जुलाई 2026 की रात करीब 10:00 बजे से 11:30 बजे के बीच खेत से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। ( Latest Road Accident News in Hindi )
रास्ते में मुंढाल से बास की ओर आने वाली सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो दीपक और उसकी मोटरसाइकिल (HR86A2569) सड़क के बाईं ओर क्षतिग्रस्त हालत में पड़े मिले।
अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में दीपक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही थाना बास पुलिस और ERV-304 की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल हांसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे "ब्रॉट डेड" घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृतक के चाचा सुरेन्द्र के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन एवं चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

.jpeg)
