Ex Surpanch Murder in Fatehabad Haryana News

0

Ex Surpanch Murder in Fatehabad Haryana News 


 

Haryana News: फतेहाबाद में पूर्व सरपंच की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की, भाजपा नेता का  करीबी था मृतक


Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में एक ढाबे पर बैठे पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने सरपंच पर 15 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। फिलहाल बदमाशों के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। 


फतेहाबाद में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या 

Fatehabad Firing News: दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर स्थित फतेहाबाद जिले के गांव खारा खेड़ी के एक ढाबे पर शनिवार की शाम को पूर्व सरपंच 50 वर्षीय राजेंद्र खिलेरी बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और आते ही पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी पर ताबातोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पूर्व सरपंच पर 15 राउंड फायरिंग की। गोली लगने के कारण पूर्व सरपंच की मौत हो गई। 



पूर्व विधायक के करीब पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोलियां मारकर हत्या 

मृतक पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी भाजपा नेता एवं फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम का करीबी बताया जा रहा है। पूर्व सरपंच की हत्या किस रंजिश में की गई है और उसकी हत्या करने वाले बदमाश कौन थे। पुलिस पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए ढाबे और आसपास लगे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। हालांकि बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की गई। परंतु तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top