Inlegal weapon supplier arrest in Fatehabad police
AHN News Fatehabad: सीआईए फतेहाबाद ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए हिसार के नांगथला निवासी सोनी उर्फ छब्बा पुत्र बलवंत सिंह को काबू कर लिया। पूछताछ उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस इसी मामले में दो आरोपियों को काबू कर चुकी है।
Fatehabad News Today : सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भट्टू कलां की खेत ढाणी, शिवा आश्रम के निकट निवासी राकेश उर्फ राका पुत्र चंद्रपाल को 21 किलो 130 ग्राम गांजा, एक अवैध .32 बोर पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस सहित काबू किया था। मामले की जांच के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद अवैध पिस्तौल हिसार के नांगथला निवासी सोनी उर्फ छब्बा ने उपलब्ध कराई थी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 200 दिनांक 24.09.2025 के तहत धारा 20(C), 27A, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट तथा 25, 54 एवं 59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी एवं खुफिया साक्ष्यों के आधार पर मुख्य हथियार सप्लायर सोनी उर्फ छब्बा को काबू किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। ( Haryana News Today )
