Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Hisar Crime News Today:हिसार में 500 लीटर लाहन बरामद, SWAT टीम-2 एवं डॉग स्क्वाड ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

 


Hisar Crime News Today: पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब निर्माण, तस्करी एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SWAT टीम-2 एवं डॉग स्क्वाड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध तरीके से शराब निकालने का सामान बरामद हुआ। पुलिस टीम को झाड़ियां से 500 लीटर कच्ची शरब मिली तो पुलिस ने उसे नष्ट कर दिय। 


हिसार जिले के गांव पीरांवाली के झाड़ियों वाले क्षेत्र में पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 500 लीटर लाहन बरामद हुआ। बरामद लाहन को नियमानुसार मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hisar police अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब तैयार करने, उसकी तस्करी करने अथवा किसी भी प्रकार के नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

एसपी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री अथवा किसी अन्य प्रकार की नशा तस्करी संबंधी कोई जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशा केवल अपराध को ही बढ़ावा नहीं देता, बल्कि परिवारों और समाज की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हिसार पुलिस का संदेश

"नशे के विरुद्ध हमारी मुहिम लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब एवं नशे का कारोबार करने वाले स्वयं इस गतिविधि से दूर हो जाएं, अन्यथा कानून के अनुसार उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नशा मुक्त हिसार हमारा संकल्प है और इसे जनसहयोग से हर हाल में सफल बनाया जाएगा।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us