Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Narnaund News : सुलचानी गांव के व्यक्ति ने किया सुसाइड, भैंस व्यापारी के सुसाइड नोट में छः नामों से हड़कंप

 Buffalo trader suicide case Narnaund News: भैंंस व्यापारी सुसाइड केस 



 Narnaund News: नारनौंद उपमंडल के गांव सुलचानी के भैंस व्यापारी बारू राम से लाखों रुपए लेकर कुछ युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी सदमे को लेकर व्यापारी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। नारनौंद के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसको हिसार रेफर कर दिया। हिसार जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर छह युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


पैसे ना देने पर भैंस व्यापारी ने जहरीला पदार्थ निकालकर दी जान, सुसाइड नोट के आधार पर छह के खिलाफ मामला दर्ज 




   Hansi News: सुलचानी निवासी मृतक 54 वर्षीय बारु राम के बेटे सुमित ने बताया कि उसके पिता भैंसों का व्यापार करते थे और गांव सहित अन्य व्यापारियों से उनका लेनदेन था। गांव सुलचानी के आकाश, अजय, कुम्भा के बुरा, नारनौंद के हरिओम, ढाणी ब्राह्मण के तारा ओर पाली के बोबी की तरफ उनके लाखों रुपए बकाया थे। बार बार मांगने पर भी वो लोग पैसे नहीं दे रहे थे। शुक्रवार की दोपहर को वो जहरीला पदार्थ निगल कर घर पर पहुंचे। तुरंत ही उनको नारनौंद के सरकारी अस्पताल में लाया गया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उनको हिसार रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।




नारनौंद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे सुमित के बयान पर सभी छह युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के जांच करने में जुटी हुई हैं। जो भी आरोपित होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।



सुलचानी निवासी मृतक के पुत्र सुमित ने बताया कि मेरे पिता 53 वर्षीय बारु राम भैंस व्यापार करने का काम करते थे। उन्होंने बास थाने में वीरवार को एक शिकायत भी दी थी जिसमें लिखा था वो गांव सुलचानी निवासी आकाश और अजय को आठ लाख 21 हजार की भैंस दिलवाई थी और सात लाख रुपए उन्होंने दो प्रतिशत की दर पर लिए हुए थे। अब रुपए देने का समय आ गया था तो वो रुपए देने से आना कानी करने लगे थे। 2 जुलाई को रुपए देने का बहाना बनाकर मोटरसाइकल पर बैठाकर गांव पुट्ठी में ले गए। रास्ते में पुट्टी सैमन के बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल रोक ली और आकाश ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार किया तो उसने बचाव करते हुए चाकू को पकड़ लिया। फिर आकाश ने पिस्तौल निकाली तो झगड़े की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पर आने लगे तो उन्हें देखकर वो मौके से भाग गया। उसके बाद अजय उनको मोटरसाइकिल पर बैठ कर घर पर छोड़ गया। इसकी शिकायत बास पुलिस थाने में शाम को ही दे दी थी। साथ ही चाकू भी थाने में दे दिया था। दूसरे पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि कुम्भा निवासी बुरा, नारनौंद निवासी हरिओम, ढाणी ब्राह्मण निवासी तारा ओर बॉबी निवासी पाली ने भी मेरे आठ लाख 20 हजार रुपए देने से इंकार कर दिया रूपए ना देने के कारण वो खुद खुशी कर रहा हैं। इन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us