Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

MaFatehabad News Today:271 ग्राम हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर को पंजाब से काबू

 Main supplier Arrest of heroin smuggling Case Fatehabad News Today 


Main supplier Arrest of heroin smuggling :एएनसी सैल फतेहाबाद ने 271 ग्राम हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर को पंजाब से काबू


AHN News Fatehabad: एएनसी सैल फतेहाबाद की टीम ने 271 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब से मुख्य सप्लायर को काबू कर लिया है। इस मामले में दो नशा तस्करों को पुलिस पहले ही पकड़ कर जेल भेज चुकी है। पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है कि इस नशा तस्कर का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है। 






   Fatehabad News Today 

एएनसी सैल प्रभारी निरिक्षक साधुराम ने बताया कि 15 मार्च 2026 को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भूना के चंदन नगर स्थित कबीर पार्क के पास कार्रवाई करते हुए भूना के वार्ड नंबर-14 चंदन नगर निवासी प्रदीप उर्फ देव पुत्र दलीप सिंह को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 271 ग्राम हेरोइन तथा नशा तौलने में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना भुना में अभियोग संख्या 58 दिनांक 15.03.2026 के तहत धारा 21सी, 27ए, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।




       पूछताछ के दौरान प्रदीप उर्फ देव ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसे पंजाब के जिला तरनतारन के गांव बरवाला निवासी मनजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने बिक्री के लिए उपलब्ध कराई थी। इस खुलासे तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एएनसी सैल फतेहाबाद ने मुख्य सप्लायर मनजीत सिंह को काबू कर लिया। मामले की गहनता से जांच जारी है तथा नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us