Hisar PG chori case update
Hisar News Today: हिसार पीजी में चोरी करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जवाहर नगर पीजी ( Hisar PG) में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीएलए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी एवं मोबाइल चार्जर भी बरामद कर लिए हैं।
Hisar PG chori case में जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक अनुप ने बताया कि दिनांक 30 जून 2026 को रविंद्र पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी नलोई ने शिकायत दी कि जवाहर नगर, गली नंबर-2 में उसकी बालाजी पी.जी. के नाम से पीजी संचालित है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीजी में प्रवेश कर 18,000 रुपये नकद एवं एक मोबाइल चार्जर चोरी कर लिया। ( Hisar Crime News Today )
शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं पुलिस की सतर्क कार्रवाई के आधार पर आरोपी प्रदीप पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लाडवा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए 18,000 रुपये एवं मोबाइल चार्जर बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं। यदि जांच में अन्य मामलों में संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिसार पुलिस का संदेश:
"अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा, अपराधियों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

