Chanot Protest Update Haryana News
Haryana News: चैनत टी विवाद लगातार तुल पकड़ता जा रहा है। खाप पंचायतों के समर्थन के साथ ही राजनेता भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से पीछे नहीं है। मंगलवार को जनक खाप ने चानौत पानी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वहीं जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने भी समर्थन दिया। वहीं भाखड़ा नहर से हांसी आ रही पाइपलाइन में टी लगाने वाले पूर्व सरपंच सुमेश शर्मा को हांसी पुलिस ने गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
जनक खाप के प्रधान उमेद अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे और धरना कमेटी को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधान उमेद ने कहा कि “पानी से सस्ती और जीवन के लिए आवश्यक कोई चीज़ नहीं है। सरकार को चाहिए कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करे, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।” ( Hansi News Today )
उन्होंने आगे कहा कि “धरना कमेटी जहाँ भी जनक खाप की ड्यूटी लगाएगी, वहाँ जनक खाप तन, मन और धन से आपके साथ खड़ी मिलेगी। समाज और जनहित के हर संघर्ष में जनक खाप अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी।”
इस अवसर पर पालम 360 खाप के प्रधान रामकुमार सोलंकी जी, जनक खाप के उपप्रधान सतीश सरपंच जी, वजीर जाटान (धनाना), दिलबाग कोहाड़ (राजपुरा), विजय कोहाड़ (सिसाय), शमशेर कोहाड़ (राजली), विनोद कोहाड़ (खानपुर), दिलबाग सिंह कोहाड़ (राजली), बलजीत फ़ौजी (दिल्ली) सहित जनक खाप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। जनक खाप ने स्पष्ट किया कि समाज के मूलभूत अधिकारों और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर वह सदैव लोगों के साथ खड़ी रहेगी।



