Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Narnaund News: नारनौंद में बिजली का करंट लगने से भैंस की मौत, लोगों में रोष

Buffalo dies of electrocution in Narnaund News 

Buffalo Narnaund News: नारनौंद में बिजली का करंट लगने से भैंस की मौत, लोगों में रोष


Narnaund News: हरियाणा के हांसी जिले के नारनौंद कस्बे में शनिवार की सुबह तालाब पर पानी पीने जा रही भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। ट्रांसफार्मर के पास पड़ी भैंस और पास में रो रहे परिवार को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिसके कारण लोगों में रोष बना हुआ कि काफी शिकायत करने के बावजूद भी बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट को ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि नारनौंद के दादा देवराज पार्क के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में पिछले काफी समय से करंट आ रहा था। इसकी शिकायत काफी बार बिजली निगम कार्यालय में की जा चुकी है। परंतु बिजली निगम द्वारा इसको ठीक करने के लिए कोई काम नहीं किया गया। बारिश के मौसम में करंट आने की वजह से इसके पास से गुजरने वाले पशुओं को हल्का बिजली करंंट महसूस होता था और वो उछलते थे। ( Latest News Today in Hindi


Buffalo Narnaund News: नारनौंद में बिजली का करंट लगने से भैंस की मौत, लोगों में रोष


शनिवार की सुबह नारनौंद निवासी शमशेर काजल अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए तालाब पर जा रहा था कि जब दादा देवराज पार्क के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंची तो भैंस को बिजली का करंट लग गया और भैंस की तड़प तड़प कर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और भैंस की मौत पर विलाप कर रहे परिवार को शांत करवाया। 



वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि शमशेर काजल मात्र एक किले का जमीदार है और वह पशुपालन करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। बिजली निगम में कितने लापरवाह कर्मचारियों की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं करते और एक दिन साधन की टक्कर लगने से यहां पर बिजली का पोल टूट गया था। इसको लेकर बिजली निगम के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बिजली का पोल टूटने की एवज में 10 हजार रुपए भरवा लिए थे। ग्रामीणों ने मांग की है कि शमशेर काजल की भैंस की मौत होने पर इसकी बारवी बिजली निगम के अधिकारियों से करवाई जाए क्योंकि इस भैंस की कुछ समय पहले ही तीन लाख रुपए कीमत लग चुकी है। 




पीड़ित पशुपालक शमशेर काजल ने बताया कि वह पशुपालन करके अपना काम धंधा चला रहा है। जिससे उसके बच्चों की पढ़ाई का खर्च सहित घर का गुजारा चलता है। करीब 15 दिन पहले ही इस भैंस की 3 लाख रुपए कीमत लग चुकी है। परंतु भैंस की मौत होने से उसके बच्चों के मुंह से दूध छिन गया उसे लख रुपए का नुकसान हो गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us