Hansi narnaund Petwar mother and son death:
नारनौंद समाचार: नारनौंद उपमंडल के गांव पेटवाड़ में मां बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया।
पेटवाड़ में मां बेटे की मौत, बीमार मां की मौत का सदमा सहन नहीं हुआ तो खुद की जीवन लीला समाप्त
मिली जानकारी के मुताबिक गांव पेटवाड़ निवासी बुजुर्ग महिला प्रेम देवी अपने बेटे वीरेंद्र के साथ रहती थी और वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और हिसार के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। एक दिन पहले ही वह अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर आई थी। वीरवार की सुबह उसकी अचानक मौत हो गई। ( Hansi News Today )
घर पर बुजुर्ग महिला का 50 वर्षीय बेटा वीरेंद्र मां की मौत के सदमे को सहन नहीं कर पाया और उसने भी जहरीला पदार्थ निकाल लिया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में वीरेंद्र को नारनौंद के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। जहां पर वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया। देर शाम गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि मृतक वीरेंद्र का देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। अब शुक्रवार को ही उसका अंतिम संस्कार होगा।
Update : पेटवाड़ में मां बेटे की मौत के मामले में नया मोड़, किनाला गांव की दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज, दो सगी बहनों के अलावा जीजा और भांजे के खिलाफ मामला दर्ज - Read More
मां बेटे की मौत के बाद घर पर ताला लटक गया। क्योंकि करीब 3 साल पहले मृतक महिला प्रेम देवी के पति ओमप्रकाश का भी बीमारी के कारण देहांत हो चुका है और करीब 15 साल पहले उसके छोटे बेटे जसवीर उर्फ जस्सा की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दो लड़कियां वेदों और सुमित्रा हैं और दोनों की शादी हो चुकी है।
ये समाचार भी पढ़ें :

