Hansi police encounter
हांसी समाचार: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में भिवानी के बदमाश के पांव में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। करीब डेढ़ सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की टीम ने बहादुरगढ़ में इस मामले से जुड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को ढ़ेर कर दिया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
हांसी में जिम संचालक जींद जिले के गांव दालमवाला निवासी रोहित की 11 दिन की सुबह बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। यह पूरा घटनाक्रम शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिम संचालक हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा ली गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच की और मिले तथ्यों के आधार पर करीब 18 दिन पहले बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करके हरियाणा पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया था। इस पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर हो गए थे। जिनकी पहचान हिमांशु और प्रवेश के रूप में हुई। ( Hansi Breaking News Today)
लेकिन जिम संचालक की हत्या करने से पहले उसकी रैकी करने और बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के गांव भुरटाना निवासी रोहित यादव पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था। बुधवार की दिन रात पुलिस को सूचना मिली कि जिम संचालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित यादव फांसी के नजदीकी गांव पुट्ठी मंगल खां में छिपा बैठा है। पुलिस की टीम ने तुरंत सी कार्रवाई करते हुए बदमाश को घेर लिया।
पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी और बदमाश की गोली पुलिस की गाड़ी को जा लगी है लेकिन पुलिसकर्मी बदमाश की गोली से बाल बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पांव में गोली मारी और पांव में गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उपचार के लिए उसे हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बदमाश रोहित यादव के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश के अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी और जिम संचालक हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपितों के बारे में भी बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलिस पूछताछ में और भी अन्य वारदातों का पर्दाफाश हो सकता है।

