26 जुलाई को आदमपुर में लगेगा अंत्योदय मेला: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत लगेगा मेला

0

 आदमपुर अंत्योदय मेले के लिए 3000 पात्र लाभार्थी चिन्हित 

26 जुलाई को आदमपुर में लगेगा अंत्योदय मेला



हिसार समाचार: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत 26 जुलाई को आदमपुर में लगने वाले मेले के लिए 3000 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ के लिए चिन्हित किया गया है। यह अंतोदय मेला खंड विकास एवं पंचायत विभाग परिसर में आयोजित किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं की जानकारी 



अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने बताया कि मेले के लिए 3000 लाभार्थियों की पहचान की गई है तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार आवेदन प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। मेले में विभिन्न सरकारी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे, मौके पर आवेदन स्वीकार करेंगे तथा पात्रता के अनुसार लाभ भी प्रदान करेंगे। ( Hisar News Today ) 


परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित त्रुटियों के समाधान


उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेले में एग्रीस्टेक आईडी बनाई जाएगी, जबकि मानव संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित त्रुटियों के समाधान के लिए विशेष स्टॉल लगाएगा। मेले में सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि उनके माध्यम से अधिक से अधिक चिन्हित किए गए पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।





मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास, हरियाणा बैकवर्ड एवं शेड्यूल कास्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन, एमएसएमई, रेड क्रॉस, वीटा, एग्रो इंडस्ट्री, आर्थिक रूप से पिछड़ा एवं कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास निगम, चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल सहित अन्य विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों पर स्वरोजगार, वित्तीय सहायता, कौशल विकास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेले के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आय बढ़ाने और जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।




उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 26 जुलाई को आयोजित अंत्योदय मेले में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।


ये समाचार भी पढ़ें : 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top