Hisar Samadhan Shivir: हिसार समाधान शिविर में उठा अवैध कब्जों का मुद्दा, डीसी ने दिए अवैध कब्जे हटाने के आदेश

0

हिसार जिला उपायुक्त महेंद्र पाल ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं

 
हिसार समाचार: हिसार समाधान शिविर में जिला उपायुक्त के समक्ष अवैध कब्जा का मुद्दा गरमाया रहा। हिसार डीसी ने जिला पंचायत अधिकारी को अवैध कब्जों की निशानदेही करवाकर हटाने के निर्देश दिए। हिसार जिला उपायुक्त महेंद्र पाल वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि बेवजह नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।

सरकारी सड़क मार्ग पर अवैध कब्जा 

समाधान शिविर में गांव अग्रोहा के नागरिकों द्वारा गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी सड़क मार्ग पर अवैध कब्जा कर दुकान, मकान एवं सर्विस स्टेशन का निर्माण करने की शिकायत पर उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को इन मामलों की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के आदेश दिए। ( Hisar News Today

गांव में पचांयती भूमि पर कब्जा की शिकायत 
गांव श्यामसुख निवासी कृष्ण कुमार द्वारा पचांयती भूमि की खाली पड़ी जमीन पर धर्मशाला बनाने व सरकारी रास्ते पर कब्जा संबंधी शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने जिला विकास व पचांयत अधिकारी को नागरिकों के समक्ष आ रही समस्या के निदान के लिए आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


मारपीट एवं जान से मारने की धमकी 

 चौधरी कॉलोनी निवासी जयसिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ उसके बच्चों को डराने के मामले पर तथा गांव खारिया की वरिष्ठï महिला को पड़ोसियों द्वारा अभद्रता, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी की शिकायत पर उपायुक्त ने पुलिस विभाग को दोनों मामलों पर विभागीय कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।



इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हांसी जिम संचालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में काबू, भिवानी का बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top