Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Mobile Phone व घरेलू सामान चोरी की वारदात का पर्दाफाश; सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा हिसार जिले का चोर

Mobile phone chori case solved in Sirsa News Today 

Mobile Phone व घरेलू सामान चोरी की वारदात का पर्दाफाश, सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा हिसार जिले का चोर


Sirsa News Today: मोबाइल फोन ( Mobile phone ) और घरेलू सामान चोरी करने के मामले में एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित चोर के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन व घरेलू सामान बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 




मोबइल फोन व घरेलू सामान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार 

 जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि सी ब्लॉक निवासी सतोंख पुत्र स्वर्ण सिंह ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 25 जून 2026 को समय करीब 9 बजे घर का ताला लगाकर परिवार सहित काम पर चले गए थे । दोपहर को करीब 2 बजे घर पर वापस आकर देखा तो घर का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने घर से एक मोबाइल फोन व घर का अन्य सामान चोरी कर मौका से फरार हो गया।




पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के दौरान जे जे कॉलोनी पुलिस चौकीं की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू उर्फ रोमियों पुत्र अवतार सिंह निवासी कैमरी जिला हिसार को Mobile Phone Chori Case में रानियां रोड़ सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। 




पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए मोबाइल फोन व घरेलू सामान भी बरामद कर लिया हैं। सिरसा शहर थाना के अंतर्गत आने वाली जे जे कॉलोनी चौकी पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us