Special Roadways buses for HTET-exam 2026 update
Hisar HTET Exam : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर हिसार रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की है। 4 जुलाई को सायं 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होने वाली लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने तथा परीक्षा समाप्ति के बाद सायं 5:30 बजे से 7:15 बजे तक वापस लाने के लिए विशेष बसें निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी।
हिसार में एचटेट परीक्षा केंद्र
हिसार रोडवेज डिपो ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ( HTET Exam update ) को लेकर पांच रूट निर्धारित किए हैं, जिनके माध्यम से ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, राजकीय महिला महाविद्यालय, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), जीजीजे राजकीय पीजी कॉलेज, पीएम श्री स्कूल, सीआर पब्लिक स्कूल, सीसीएचएयू परिसर, मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीजीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल तथा दर्शन अकादमी सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाया जाएगा। विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक निर्धारित किया गया है।
आदेशों में संस्थान प्रबंधक एवं कार्य निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। बसों के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा अवधि के दौरान ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। बस चालकों एवं परिचालकों को निर्धारित रूट एवं समय-सारणी का पालन करने तथा निर्धारित किराए पर टिकट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
HTET Exam Centres Bus Route
हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने उकलाना, बरवाला, अग्रोहा, बालसमंद, नारनौंद, हांसी और आदमपुर सहित विभिन्न बस स्टैंड प्रभारियों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार हिसार के परीक्षा केंद्रों के लिए बसों का संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही बस स्टैंडों पर आवश्यक सुविधाएं, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Haryana Roadways प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंचने तथा निर्धारित रूटों की बसों का उपयोग कर समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
उपायुक्त ने एचटेट परीक्षा केंद्रों का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
HTET Exam Centres Hisar: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने शुक्रवार को फतेह चंद महिला कॉलेज, एफसी कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Hisar DC ने बताया कि ( Hbse Board Bhiwani Haryana) शिक्षा बोर्ड, भिवानी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक की तैनाती की जाएगी। सभी केंद्रों पर डीवीआर, जैमर, सीसीटीवी कैमरे तथा कंट्रोल रूम स्थापित जैसी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग एवं बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था समय रहते पूर्ण की जाए।
जिला उपायुक्त ने कहा कि HTET Exam की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। इस दौरान डीईओ रामरत्न, एसडीएम/सीटीएम ज्योति मित्तल सहित शिक्षा विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एचटेट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था:
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा बस अड्डे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की गई। बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को सांयकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी तथा 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा एवं सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी।

