Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Protest : नारनौंद में गरजे कर्मचारी, सरकार को दी चेतावनी

Nagar Palika and fire Employees protest in Haryana 


Narnaund News: हरियाणा सरकार द्वारा अग्निशमन विभाग व नगरपालिका से लगभग 13000 पे-रोल सफाई कर्मचारी व 1200 पे-रोल फायरमैन व चालकों को नियमित करने के माँग को लागू ना करने पर प्रदेशभर के पेरोल, नियमित व HKRN दमकल कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। इसी के विरोध में नगर पालिका नारनौंद के प्रांगण में फायर व नगर पालिका के कर्मचारियों ने दूसरे दिन की गेट मीटिंग की ओर सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।



नगर पालिका नारनौंद में गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के देवेन्द्र लोहान, जसबीर श्योकंद ने कहा कि 13 मई को हरियाणा भवन, चंडीगढ़ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में फायर व नगरपालिका यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी। बैठक में मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, डीजी फायर शेखर विद्यार्थी व निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


 उस बैठक में सरकार ने फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करते हुए 30 जून से पहले मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर सभी पे-रोल कर्मचारियों को नियमित करने तथा अन्य मांगों के आदेश जारी करने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। ( Haryana News Today

पे-रोल कर्मचारियों को वन टाइम पॉलिसी के तहत पक्का करने की मांग 


इकाई प्रधान मंसारा सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक उप प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि सरकार ने फरीदाबाद अग्निकांड में 16 फरवरी को शहीद हुए दो कच्चे कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी, भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए स्थायी नीति बनाने, पे-रोल कर्मचारियों को वन टाइम पॉलिसी के तहत पक्का करने, सभी श्रेणी के दमकल कर्मचारियों को ₹5000 जोखिम भत्ता व पुलिस की तर्ज पर ₹7500 वर्दी भत्ता देने,5 वर्ष की सेवा शर्त पूरी न करने वाले एचकेआरएनएल कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा की गारंटी देने, अन्य कर्मचारियों को ₹25500 पे-ग्रेड व अन्य भत्तों का लाभ देने तथा नियमित दमकल कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से राहत देने सहित कई मांगों पर सहमति जताई थी,लेकिन आज तक किसी भी माँग का आदेश जारी नहीं किया गया। 

कर्मचारी विरोधी रवैये ने फायर व पालिका कर्मचारियों को आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर
यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के इस विश्वासघात, धोखाधड़ी और कर्मचारी विरोधी रवैये ने फायर व पालिका कर्मचारियों को आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 08 जुलाई को जिले  हिसार में फायर व पालिका कर्मचारी  सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध मे विशाल रैली आयोजित की जाएगी। 


अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी 
    नरेश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया यदि सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया तो प्रदेश का फायर व पालिका के 40000 हजार कर्मचारी 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और प्रशासन की होगी। यूनियन नेताओं ने यह भी बताया कि विभिन्न पालिका व दमकल केंद्रो से हटाए गए  कर्मचारियों को तुरंत नौकरी पर लिया जाए। 


 एचकेआरएन कर्मचारियों को एक वर्ष का सेवा विस्तार देने तथा SFO, FSO व ADFO पदों पर सीधी भर्ती बंद कर अनुभवी कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मांग को लेकर सरकार को पत्र भेजा गया है और इन मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई गई है। आज के धरने पर राजवीर दीपक करना कुलदीप रामकली विद्या कमलेश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us