Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Hansi News Today: हांसी में चोरी की बाइक सहित चोर काबू, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा, 2 साल पहले चोरी की थी बाइक

 Bike Chor arrest in Hansi News Today 


हांसी में चोरी की बाइक सहित चोर काबू, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा


Hansi News Today: हरियाणा पुलिस दोबारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत हांसी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित चोर को काबू करने में सफलता हासिल की है।  पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाइक चोर नहीं है बाइक सन 2024 में गुरुग्राम से चोरी की थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ताकि बाइक चोरी की अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश हो सके। 



Ahn News: हांसी पुलिस की टीम भिवानी रोड पर नहर पुल के पास पुलिस नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट के एक बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने बाइक चोर को चेकिंग के लिए रखवाया और उससे बाइक से संबंधित दस्तावेज मांगे। लेकिन बाइक सवार पुलिस के सामने कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। 



पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि उसने यह बाइक सन 2024 में गुरुग्राम के फार्रूखनगर थाना क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर की पहचान झांसी जिले के गांव सुर्खी निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस रोहित से पूछताछ करने में लगी हुई है कि उसने चोरी की किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us