Health Department raids private hospital in Hansi News
AHN News, नारनौंद : हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के खेड़ी चौपटा के बरवाला रोड़ पर स्थित श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पैसे लेकर गलत तरीके से जन्म रजिस्ट्रेशन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार देर शाम को दबिश देकर रिकॉर्ड को जब्त कर लिया। वही 31 तरह की एलोपैथिक दवाइयां भी सील की गई है। जिनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। मौके पर दो डॉक्टर पाए गए। जिनका रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश से पाया गया। अस्पताल में जो खामियां मिली है उनको लेकर लीगल एडवाइज ली जाएगी और उसके बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल में दाखिल एक गर्भवती महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको हिसार रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
हरियाणा मेडिकल काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल खेड़ी चौपटा में पैसे लेकर गलत तरीके से फर्जी जन्म रजिस्ट्रेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम में इंचार्ज इंचार्ज डॉ विक्रम गोरिया, डॉक्टर अनु दलाल, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ अजय कुमार शामिल थे। जैसे ही टीम शाम को अस्पताल में पहुंची तो उनको देखते ही हड़कंप मच गया। वहां पर काम कर रहे कुछ कर्मचारी वहां से खिसक गए। मौके पर अस्पताल के संचालक जींद जिले के गांव सफा खेड़ी निवासी रमेश कुमार ओर दो डॉक्टर पाए गए। जिनमें उत्तर प्रदेश छछरौली की डॉक्टर शिवानी और बिहार के डॉक्टर आकिब थे। टीम ने उनको कागजात दिखाने के लिए कहां तो उन्होंने उत्तर प्रदेश से रजिस्ट्रेशन के प्रमाण पत्र दिखाएं जिनका हरियाणा मेडिकल काउंसलिंग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था।
Hansi News: अस्पताल में 31 तरह की एलोपैथिक दवाइयां भी पाई गई हैं जिनको जप्त कर लिया गया। सभी दवाइयों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अस्पताल के संचालक रमेश कुमार भी कोई लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर पाए। श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रिकॉड में अब तक 27 केश डिलीवरी पाए गए हैं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी सही तरीके से नहीं पाई गई। अस्पताल में एक गर्भवती महिला कापड़ों निवासी कविता को डिलीवरी के लिए दाखिल किया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको हिसार के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया हैं। महिला में खून की काफी कमी थी।
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के खेल का पर्दाफाश
टीम इंचार्ज डॉ विक्रम गोरिया ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि इस अस्पताल में गलत तरीके से पैसे लेकर जन्म रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं। उसी के आधार पर कार्यवाही की गई है। काफी एलोपैथिक दवाइयां भी जब्त की गई है। अस्पताल में भी कोई भी लीगल डॉक्यूमेंट्स नहीं पेश कर पाए। दो डॉक्टरों का उत्तर प्रदेश से रजिस्ट्रेशन है। वो हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए। लीगल एडवाइज लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी तरीके से जन्म रजिस्ट्रेशन
स्वास्थ्य विभाग में काफी समय से शिकायत की जा रही थी कि खेड़ी चौपटा पर बने निजी अस्पताल में पैसे लेकर फर्जी तरीके से जन्म रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं। इस क्षेत्र की तीन लोगों ने शिकायत दी थी की उनसे दो दो हजार रुपए लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम किया जा रहा है। इसी आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।


