Copper wire Chori case update in Hisar News Today
Hisar News Today: हिसार पुलिस ने थाना शहर क्षेत्र में दर्ज Copper wire Chori चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिसार अनाज मंडी चौकी पुलिस द्वारा Copper wire Chori case की गहन जांच की गई। मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता ने निर्माणाधीन मकान से एसी पाइप एवं कॉपर वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर थाना शहर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कॉपर वायर चोरी के मामले
जांच के दौरान Hisar Police ने आरोपी अमिता उर्फ अमित उर्फ सोहन निवासी गली नंबर-11, सूर्य नगर, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान कॉपर वायर चोरी के मामले से संबंधित गहन पूछताछ की गई तथा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं घटनास्थल की निशानदेही की प्रक्रिया भी पूरी की गई तथा चौरीशुद्वा समान बरामद किया गया ।
पुलिस रिमांड समाप्त होने के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


