Hansi News: narnaund Elderly woman dies in lohari ragho
Haryana News, Narnaund: नारनौंद क्षेत्र के गांव लोहारी राघो में अज्ञात परिस्थितियों में एक बुर्जुग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
लोहारी राघो में महिला की मौत
गांव लोहारी राघो में एक बुर्जुग महिला 78 वर्षीय शीला की बुधवार की सुबह रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को शीला के देवर सुरेंद्र ओर परिवार के ही रमेश कुमार के बीच किसी बात को कहा सुनी हो गई हो गई। जिसमें बुर्जुग महिला शीला को धक्का लग गया था। ओर वो जमीन पर गिर गई थी। गांव में उसका उपचार किया गया था। रात के समय शीला को उल्टी भी लगी और बुधवार की अल सुबह उसकी अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी रमेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने भी गहनता से जांच करके जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया वहां पर डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक बुर्जुग महिला शीला के पति चिमन लाल का करीब ढाई साल पहले निधन हो चुका हैं। ( Hansi News )
जांच अधिकारी महिला सब इंस्पेक्टर कविता ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के भतीजे के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद जो भी मौत के कारण सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।



