Hansi Narnaund School News
छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित करके मंजिल की तरफ बढ़ाए कदम - सुभाष श्योराण
Haryana News, Narnaund: नारनौंद क्षेत्र के इण्डस पब्लिक स्कूल मिर्चपुर में निवेशक समारोह (इन्वेस्टीचर सेरेमनी) का आयोजन किया गया। जिसमें इण्डस शिक्षण संस्थानों के निदेशक सुभाष श्योराण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दीप-प्रज्जलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह व उप-प्रधानाचार्या संगीता यादव के साथ मिलकर चयनित विद्यार्थियों को बैज व सैश पहनाकर पद भार सौंपा। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को उनके दायित्वों से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके देशभक्ति के प्रति जागरूक किया और सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए भी जागरूकता का संदेश दिया।
इण्डस शिक्षण संस्थान के निर्देशक सुभाष श्योराण ने छात्रों को नेतृत्व - क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही इसके दूरगामी परिणामों के विषय के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अन्य गतिविधियों में भी शामिल किया जाता है। जिससे कि उनके बौद्धिक स्तर और ज्यादा बढ़ सके। साथ ही अनेक प्रतियोगिकी परीक्षाओं के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी जाती हैं। सभी छात्र अपनी मंजिल को प्राप्त करने के दिन में ही जागते हुए सपने देखे। ताकि उनको साकार किया जा सके। वह अपना लक्ष्य निर्धारित करके मंजिल की तरफ अपने कदम बढ़ाए। तभी उनको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। ( Indus School news )
स्कूल के प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह ने छात्रों को अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलवाई। बताया कि सभी छात्रों को पूरी मेहनत के साथ अपना कार्य करना चाहिए तभी वो अपने लक्ष्य में कामयाब हो सकेंगे।
कार्यक्रम के अन्त में उप-प्रधानाचार्या संगीता यादव ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी का धन्यवाद किया।
परम मित्र कन्या विद्या निकेतन विद्यालय के छात्र ओलंपियाड में छाए
नारनौंद : परममित्र कन्या विद्या निकेतन खांडा खेड़ी के छात्र ओलम्पियाड के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी विषय में छात्र युवान एवं मानविक ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक, विहान ने तृतीय रैंक, तन्मय सिंधु ने सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी दोनों विषयों में आठवां रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परमवीर एवं रियांश ने ग्यारहवां एवं तेरहवां रैंक प्राप्त किया है। सभी होनहार छात्रों को गोल्ड मेडल, उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रमाण पत्र एवं एक हजार रुपए के गिफ्ट वाउचर देकर सम्मानित किया गया है। विद्यालय की कार्यकारिणी समिति की चेयरपर्सन डाक्टर एकता सिंधु, निदेशक सुभाष श्योराण, संयोजक प्रवीण परूथी ने कैंपस प्रशासक मनदीप सिंधु व प्राचार्य अमित की गौड़ को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। स्कूल के प्राचार्य अमित गौड़ ने कहा कि विद्यालय ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को निखारने हेतु वचन बद्ध है। स्कूल में लगातार ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिससे कि छात्रों का आत्म विश्वाश बढ़ सके।



