हांसी के सोरखी गांव से 15 वर्षीय किशोर अश्विन लापता
हांसी जिले के गांव सोरखी से एक नाबालिग लड़का अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उसके परिजनों ने इसकी शिकायत सोरखी पुलिस चौकी में दी।
गांव सोरखी निवासी सुनील ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा अश्विन बुधवार रात करीब 9:30 बजे घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
लापता किशोर का विवरण
- नाम: अश्विन
- पिता का नाम: सुनील सुरलिया
- आयु: 15 वर्ष
- रंग: गोरा
- पहचान: हरे रंग की टी-शर्ट एवं पीले रंग का पायजामा पहने हुए।
- पता: गांव सोरखी, तहसील हिसार, जिला हिसार, हरियाणा।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अश्विन कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क करें
📞 8929359800
📞 9817582252
📞 9466960310
📞 9911718500
आपकी एक छोटी-सी सूचना अश्विन को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।


