- हिसार में होटल कर्मचारी का किडनैप, जंगल में बेरहमी से मारपीट; पुलिस ने दबोचा आरोपी
Hisar News: हिसार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिसार के आजाद नगर थाना पुलिस ने होटल कर्मचारी के अपहरण, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार गांव गावड़ निवासी बिन्टू पुत्र कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह चौधरीवास स्थित गुरुमीत फैमिली ढाबा (श्री श्याम होटल) में कार्य करता है।
शिकायत में बताया गया कि 9 मई 2026 की रात करीब 2:30 बजे कुछ युवक होटल पर पहुंचे और शराब पीने लगे। होटल कर्मचारियों द्वारा मना करने पर आरोपियों ने बिन्टू के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर झुप्पा बॉर्डर से आगे इन्दासर गांव के पास जंगल में ले गए, जहां डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई।
मोबाइल, सोने की चेन और बालियां लूटीं
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन, गले की चेन और कानों की बालियां भी छीन लीं। आरोपी उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस शिकायत के आधार पर आजाद नगर थाना हिसार में अपहरण, मारपीट, लूट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Hisar Police Action: एक आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान उप निरीक्षक अशोक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार पुत्र सतबीर सिंह निवासी गौड़ा छोटी, जिला चूरू (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
हिसार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
Hisar Breaking News: बाइक चुराकर भागा, लेकिन 2 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा,
हिसार बस स्टैंड के पास पार्क में मिला महिला का शव; पति की हो चुकी थी मौत, 12 साल का बेटा बेसहारा,

