राजकीय महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा नवगठित हांसी जिले का पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियों को लेकर डीसी राहुल नरवाल ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
हांसी, 29 जुलाई।
नवगठित हांसी जिले का प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय महाविद्यालय परिसर में पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला सचिवालय परिसर में उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि नवगठित हांसी जिले का यह पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन पूरी भव्यता, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के अनुरूप किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को जिले के अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के सामान्य स्टैंड तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन स्क्रीन के माध्यम से नागरिकों को समारोह का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा, ताकि जो लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी जिले के प्रथम स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रत्येक महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बन सकें।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, जलपान, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सकों की टीम, आवश्यक दवाइयों तथा पूर्ण सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिले के सभी विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थी विज्ञान एवं नवाचार आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल का प्रदर्शन करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम 7 अगस्त तक जिला जिला स्तरीय कमेटी को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर अपनी पूर्ण तैयारियों के साथ रिहर्सल में भाग लें, जिससे मुख्य समारोह के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
उन्होंने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस समारोह को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि नवगठित हांसी जिले का पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नागरिकों के लिए लंबे समय तक यादगार बन सके।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ, सीटीएम हिमांशु चौहान, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सागवान, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, डीएसपी विनोद शंकर, कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी, एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धि राजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ, सीटीएम हिमांशु चौहान, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सागवान, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, डीएसपी विनोद शंकर, कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी, एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धि राजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
हिसार बस स्टैंड के पास पार्क में मिला महिला का शव; पति की हो चुकी थी मौत, 12 साल का बेटा बेसहारा,
Narnaund News: नारनौंद से विवाहिता लापता, सूट सिलवाने के बहाने घर से निकली,


