Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Latest News Haryana : मुख्यमंत्री ने 337 करोड़ की दी सौगात, सीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश

Latest News Haryana Ab Tak 
Latest News Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश वासियों को 337 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा संकल्प पत्र की प्रतिबद्धताओं की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा सीवरेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। ( Haryana News Today

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।


325 अमृत सरोवर प्रदेश की जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। इनमें 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ तथा 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए। "यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि स्वस्थ हरियाणा और समृद्ध हरियाणा के निर्माण की दिशा में सरकार का मजबूत संकल्प है।" 


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अंबाला के कैंसर अस्पताल में एडवांस तकनीक की PET-Scan मशीन शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज भी मौजूद रहे।

कैंसर मरीजों की PET-Scan जांच 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने तथा कैंसर मरीजों के लिए PET-Scan जांच की किफायती दरें निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us