Latest Update : Haryana Mandir me Chori
Latest Update: मंदिर से नगदी और जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात में शामिल चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित के कब्जे से पहाड़ी माता मंदिर से चोरी किए गए दो लाख रुपए लाखों रुपए की चांदी बरामद की है।
इस संबंध में नरेश निवासी पहाड़ी द्वारा हरियाणा के भिवानी जिले के थाना लोहारू में शिकायत दी गई थी कि माता पहाड़ी मंदिर से नगदी एवं आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना लोहारू में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। ( Bhiwani News Today )
जांच के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 20.06.2026 को आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 100 ग्राम का एक सोने का बिस्किट, दो सोने के कड़े, एक चांदी का गिलास, दो चांदी के चम्मच, एक चांदी का दीपक सेट, एक चांदी की थाली, दो चांदी की प्लेटें, चार चांदी की कटोरियां तथा एक चांदी की लुटिया बरामद की गई। आरोपी उक्त सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में ले लिया।
अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए थाना लोहारू पुलिस ने 26.06.2026 को मामले में आरोपी आशीष पुत्र मनफुल, निवासी पहाड़ी को गिरफ्तार किया।
आरोपी को 27 जून 2026 को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपी के कब्जे से ₹ 2,00,000 नगद तथा पांच चांदी के बर्तन बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह वर्ष 2009 से 2018 तक माता पहाड़ी मंदिर में चौकीदारों का इंचार्ज तथा वर्ष 2018 से 2023 तक सीसीटीवी कैमरों का इंचार्ज रहा था। इसी दौरान वह समय-समय पर मंदिर में आने वाले चढ़ावे की नगदी एवं श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए कीमती सामान की चोरी कर अपने घर ले जाता था।
पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के उपरांत आरोपी को आज पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। मामले में पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान जारी है।


