नारनौंद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम

0

Narnaund Block Level Sports Competition

Narnaund News : नारनौंद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं (सत्र 2026-27) के तीसरे दिन भी खेल मैदान खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहे। विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अनेक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आज का दिन विशेष रूप से बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के नाम रहा।



सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो, कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रत्येक मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना देखने योग्य रही। प्रतियोगिताओं का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे परिसर में ऊर्जा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।



 

Sports News : नारनौंद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम
इस अवसर पर हांसी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह स्योराण नारनौंद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह मलिक, बिजेंद्र लोहान (जिला महामंत्री, भाजपा हांसी एवं प्रधान, हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन), दिव्या सेठी (भाजपा महिला परभारी हांसी) सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारियों ने प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में विभाग द्वारा नियुक्त खेल प्रशिक्षकों सुरेंद्र सिंह, रमेश दलाल,  मंजीत, जगदीश, उमेद, अरुण लोहान, प्रदीप जागलान एवं सुभाष लोहान सहित अन्य प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह स्योराण ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास करते हैं। हमें बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करना चाहिए।” खंड शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि “नारनौंद ब्लॉक में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।”

 

Hansi News : Sports News : नारनौंद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम
बिजेंद्र लोहान ने कहा कि “खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाते हैं। खेलों से अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और आत्मविश्वास का विकास होता है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के खिलाड़ी और देश का गौरव बनेंगे।” विद्यालय प्रबंधक अनूप लोहान ने सभी अतिथियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यालयों का स्वागत करते हुए कहा कि “सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें।”

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि नारनौंद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का अवसर सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल को प्राप्त हुआ है। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है। उन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षा विभाग, खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय स्टाफ एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।”

 

Narnaund News : Hansi News : Sports News : नारनौंद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम
सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ में नारनौंद ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता

कार्यक्रम का समापन खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top