Maid flees with stolen jewelry in Panipat News
पानीपत के सेक्टर-6 में विश्वास का फायदा उठाकर एक महिला नौकरानी ने घर में रखे सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि एक ही मकान में रहने वाले दो परिवारों को अपना निशाना बनाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उग्राखेड़ी में प्रवक्ता के चोरी
घटना सेक्टर-6 स्थित मकान नंबर 213 के फर्स्ट फ्लोर की है। यहां किराए पर रहने वाले नरेश वर्मा ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उग्राखेड़ी में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर पर शालिनी नाम की एक महिला घरेलू कामकाज के लिए आती थी। 1 अक्टूबर को मौका पाकर शालिनी ने घर में रखे करीब 15 ग्राम सोने के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अगले दिन से काम पर नहीं आई। जब मकान मालिक और किराएदार ने आपस में चर्चा की, तो पता चला कि सिर्फ नरेश वर्मा के घर ही नहीं, बल्कि मकान मालिक मनोज यादव के घर से भी एक चांदी की अंगूठी और 1100 रुपए नकद चोरी हुए हैं।













