WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

टोहाना में आधी रात को ऐसा क्या हुआ? चारपाई पर मिला महिला का शव, Fatehabad News

By sunilkohar

Published On:

टोहाना में जमीनी विवाद के बीच पत्नी की हत्या

---Advertisement---

टोहाना में जमीनी विवाद के बीच हिम्मतपुरा में पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार

फतेहाबाद(हरियाणा न्यूज)। टोहाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा की चंदा सिंह ढाणी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। 52 वर्षीय बलविंदर कौर की हत्या का आरोप उसके पति निर्मल सिंह पर लगा है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

रात ढाई बजे की बताई जा रही वारदात

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांव के सरपंच के माध्यम से मिली। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां महिला का शव घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई गई।


 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात रात करीब ढाई बजे हुई। मृतका के भाई भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति निर्मल सिंह पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन से जुड़े विवाद का पहलू भी जांच के दायरे में

जानकारी के अनुसार, निर्मल सिंह के पास गांव में करीब चार एकड़ कृषि भूमि है, जिसे वह ठेके पर देता था। पति-पत्नी ढाणी में अकेले रहते थे। मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के दौरान पारिवारिक परिस्थितियों और संभावित विवादों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दो बच्चों की मां थी बलविंदर कौर

बलविंदर कौर के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा मनप्रीत पिछले चार साल से इंग्लैंड में रह रहा है, जबकि बेटी शादीशुदा है। घटना की खबर से परिवार में दुख का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएंगे अहम तथ्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल टोहाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा के अनुसार, आरोपी निर्मल सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Leave a Comment