Mirchpur village youth arrest with bike Theft in Hansi
हरियाणा न्यूज : हांसी पुलिस ने चैकिंग के दौरान मिर्चपुर गांव के युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को हांसी जींद रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक से बरामद बाइक सन 2020 में कुरुक्षेत्र से चोरी किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक हांसी पुलिस की एवीटी टीम हांसी जींद रोड पर नहर के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी की इसी दौरान जींद की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया और जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो युवक बाइक को मोड़कर भागने लगा।
पुलिस नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवारियों को काबू कर लिया। जब उससे बाइक से संबंधित कागजात मांगे तो वह कोई भी कागजात पुलिसकर्मियों के सामने पेश कर नहीं कर पाया। इस बाइक पर कोई भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी तो पुलिस टीम ने चालान काटने वाली मशीन में मोटरसाइकिल के इंजन नंबर व चेसिस नंबर डाले तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
कुरुक्षेत्र से बाइक चोरी
पुलिस चेकिंग के दौरान सामने आया कि यह बाइक कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद से सन 2020 में चोरी हो गई थी और इसका मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान हांसी जिले के गांव मिर्चपुर निवासी जोगिंदर पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि एबीपी टीम हंसी जींद रोड पर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। युवक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।













