Sonipat Railway Road Accident : कार की टक्कर से बुलेट बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिरे
Sonipat Accident : हरियाणा के सोनीपत में रेलवे रोड पर कार की टक्कर लगने से बुलेट बाइक सवार तीन युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों पार्टी करने के बाद खाना खाने जा रहे थे। Sonipat car bike accident पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नौनेर गांव के रहने वाले विवेक श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कृष्णा मारुति कंपनी में काम करता है। 18 अक्टूबर की रात करीब एक बजे वह अपने दोस्तों रिशु कुमार और अमन कुमार (25) के साथ बुलेट बाइक पर मुरथल से सोनीपत के कच्चे क्वार्टर की ओर जा रहा था। बाइक अमन कुमार चला रहा था।
विवेक के अनुसार, तीनों रात को मुरथल में एक दोस्त के कमरे पर रुके थे। वहां पार्टी करने के बाद अमन अपने दोनों दोस्तों को सोनीपत के सुभाष चौक पर खाना खिलाने ले जा रहा था। वे गीता भवन चौक से होते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुभाष चौक से करीब 500 मीटर पहले यह हादसा हो गया।
विवेक ने बताया कि जब वे रेलवे रोड के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार सफेद कार ने उनकी बुलेट बाइक को साइड से टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं।
CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा
हादसे की CCTV फुटेज में कार की टक्कर लगने के बाद तीनों युवकों को उछलकर सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है। फुटेज के मुताबिक, कार चालक कुछ सेकेंड के लिए रुकता है और सड़क पर गिरे युवकों को देखने के बाद वहां से चला जाता है।
विवेक के मुताबिक, हादसे के बाद उसने अपने दोनों साथियों को संभाला। रिशु कुमार के सिर में चोट लगी थी, जबकि अमन कुमार बेहोशी की हालत में था। हादसे में लगी चोटों के कारण अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विवेक और रिशु की MLR भी करवाई गई।
अमन कुमार भी मैनपुरी जिले का रहने वाला था और कृष्णा ऑटो में काम करता था।
अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125A, 281 और 106 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और कार चालक की तलाश में जुटी है।
1 thought on “सोनीपत में कार की टक्कर से युवक की मौत, 2 घायल; CCTV में कैद Sonipat Accident”