कैप्टन अभिमन्यु बोले- कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर पार्टी को करें मजबूत, राखीगढ़ी बनेगा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
खेड़ी लोहचब और खेड़ी जालब में भाजपा के शक्ति केंद्रों की बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, म्यूजियम बनने के बाद दुनिया भर से पर्यटकों के पहुंचने की जताई उम्मीद
हरियाणा न्यूज | नारनौंद ( सुनील कोहाड़ ): भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती से ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। यह बात प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गांव खेड़ी लोहचब और खेड़ी जालब में भाजपा के शक्ति केंद्रों की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं, जब देश विश्व गुरु के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। पूरी दुनिया की नजरें आज भारत पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका आधार समर्पित कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के दम पर बड़े पद तक पहुंच सकता है, जबकि दूसरी पार्टियों में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता है। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करनी होगी और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी होगी।
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को इलाज की सुविधा मिल रही है। वहीं, उज्ज्वला योजना के जरिए पात्र महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की नीति पर काम किया जा रहा है। खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने प्रदेश की खेल नीति को भी दिया।
राखीगढ़ी बनेगा दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल
कैप्टन अभिमन्यु ने राखीगढ़ी महोत्सव और यहां विकसित किए जा रहे म्यूजियम का जिक्र करते हुए कहा कि राखीगढ़ी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का सपना साकार होने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि म्यूजियम के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके पूरा होने के बाद देश-विदेश से पर्यटकों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना भी बढ़ेगी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग, जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान, महावीर श्योराण, करणपाल पेटवाड़, सोनू सैनी, रमेश, कुलबीर, राजेंद्र लांबा, सरपंच युद्धवीर श्योराण, सुरेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रह
1 thought on “राखीगढ़ी को लेकर कैप्टन अभिमन्यु का बड़ा ऐलान! म्यूजियम बनने के बाद क्या बदलेगी इलाके की तस्वीर?”