WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: क्या आपके घर की बत्ती भी हो सकती है गुल? जानें प्रशासन का पूरा प्लान!

By sunilkohar

Published On:

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, बिजली हेल्पलाइन नंबर

---Advertisement---

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, बिजली हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) : बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर प्रशासन ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को बैठक की। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर घबराएं नहीं और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
Rewari DC अभिषेक मीणा ने बताया कि बिजली निगम की हेल्पलाइन नंबर 18001804334 और 1912 तथा जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01274-221111 और 224444 पर संपर्क कर बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला के सभी बिजली सब स्टेशनों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की गई है।
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी, एसपी और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ है।
डीसी ने आमजन से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने सरपंचों से भी अपने-अपने गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिला में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। उन्होंने कर्मचारियों और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, बिजली निगम के एसई विजयपाल यादव ने कर्मचारियों से शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा नागरिकों से बिजली संबंधी शिकायतों के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने का आग्रह किया।

You Might Also Like

Leave a Comment