WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हांसी भिवानी रोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, कई घायल, हिसार से दादरी जा रही थी बस

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Hansi Bhiwani road roadways bus truck accident

हरियाणा के हांसी भिवानी रोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से रोड़वेज बस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कब का अगला शीशा टूट गया और बस में सफर कर रहे की यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हांसी और हिसार के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

Hansi Bhiwani Road Accident में बस कंडक्टर भी घायल हो गया। वहीं बस की टक्कर लगने से ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया और की फीट तक नीचे खिसक गया। ट्रक के मालिक संजय ने बताया कि उसके ट्रक पर भिवानी जिले के गांव सिकंदरपुर निवासी अंकित ड्राइवर है। वो गांव से गुजर रहा था। इसलिए ढ़ाणी कुशाल के पास ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके घर खाना खाने गया था।

ट्रक मालिक के मुताबिक Haryana Roadways Bus हांसी की तरफ से तेज गति से आ रही थी कि हांसी रोहतक रेलवे लाइन के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बस चालक ने बिना गति को कम किए ही कूदा दिया। जिसके कारण बस स्पीड ब्रेकर पर उछलने से बस चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर बस उसके सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी और हादसा हो गया।

हांसी भिवानी रोड़ हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी बवानी खेड़ा थाना पुलिस को दी। Roadways Bus Truck Accident में बस कंडक्टर गजेन्द्र सहित करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। बस कंडक्टर गजेन्द्र नारनौल एरिया का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं हरियाणा रोडवेज बस हिसार से बुधवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे चरखी दादरी के लिए रवाना हुई थी कि हांसी से निकलते ही हादसे का शिकार हो गई।

वहीं बस चालक रामपाल ने बताया कि बस को कार चालक ओवरटेक कर रहा था और उसको बचाने के चक्कर में बस को कट लगाया तो सड़क किनारे खड़े ट्रक की कोण सड़क पर होने की वजह से उसमें बस जा लगी। जिसके कारण बस का शीशा टूट गया और बस कंडक्टर सहित 3-4 सवारियां घायल हो गई।

हांसी भिवानी रोड़ हादसा बस चालक की तेज स्पीड की वजह से हुआ है या ट्रक की कोण सच में ही सड़क पर थी। ये सब जांच का विषय है। हालांकि ये सड़क हादसा पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में लाइव कैद हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में करीब 55-60 सवारियों से भरी हुई थी।

You Might Also Like

Leave a Comment