WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Uklana News: बिठमड़ा से पंचायती झोटा चोरी करने वाला मुख्य आरोपी UP से गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

उकलाना में झोटा चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हिसार जिले के उकलाना थाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा से पंचायती झूठा चोरी करने के मामले में उकलाना पुलिस ने यूपी में छापेमारी करते हुए पंचायती झोटा चोर को काबू कर लिया है। पुलिस टीम झोटा चोर से पूछताछ करने में लगी हुई है कि उसने और उसके साथियों ने चोरी की किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है और चोरी किया गया झोटा बरामद करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

पंचायती झोटा चोरी मामले में पुलिस कार्रवाई

हिसार जिले के गांव बिठमड़ा से 1 अक्टूबर की सुबह करीब 3:00 बजे अज्ञात चोरों ने गांव का पंचायती झोटा चोरी कर लिया था। पंचायती झोटा चोरी मामले में उकलाना थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया था कि पंचायती झोटा चोरी की वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक गाड़ी और बाइक का प्रयोग किया था। ‌

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से झोटा चोर गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूत के आधार पर पुलिस जांच करते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची और इस मामले में मुख्य चोर को काबू कर लिया। उकलाना थाना पुलिस द्वारा झोटा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र फुजला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस रिमांड में चोर उगलेगा साथियों के नाम

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोर ने गांव बिठमड़ा से पंचायती झोटा चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित पंचायती झोटा चोर को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से चोरी की इस वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जाएगी और पुख्ता सबूत इकट्ठा कर चोरी किया गया झोंटा बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

You Might Also Like

1 thought on “Uklana News: बिठमड़ा से पंचायती झोटा चोरी करने वाला मुख्य आरोपी UP से गिरफ्तार”

Leave a Comment