WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Sonipat News Today: गन्नौर के खुबड़ू गांव में बोली विवाद और हमला

By sunilkohar

Published On:

Chaupal bidding dispute Gannaur

---Advertisement---

चौपाल के सामान की बोली के विवाद: घर में आग लगाने और हमले का आरोप, केस दर्ज

Sonipat News Today Live Updates in Hindi: गन्नौर के खुबड़ गांव में चौपाल के सामान की बौली को लेकर हुए विवाद में घर में आग लगाने और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रामकरण की शिकायत पर रोहित और मोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामकरण के अनुसार गांव की चौपाल की लकड़ी व ईंटों की पंचायत में बोली हुई थी। इसमें रोहित, रणबीर और अन्य के नाम पर 20 हजार रुपए सिक्योरिटी जमा थी। आरोप है कि रोहित और रणबीर के कहने पर उसने बोली लगाई, जो 1.35 लाख रुपए में उसके नाम छूट गई। बाद में दोनों ने सामान लेने से इनकार कर दिया और सिक्योरिटी के 20 हजार रुपए लौटाने या सामान खुद रखने का दबाव बनाया।
रामकरण ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट भी की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 20 अक्टूबर को सुबह करीब 10 से 11 बजे उसके घर में रखे सामान में आग लगा दी गई। आग बुझाने के दौरान रोहित और मोहित घर में घुस आए। आरोप है कि रोहित ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि मोहित ने किसी हथियार से सिर पर वार किया। इससे वह बेहोश हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल किया। परिजन उसे गन्नौर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment