WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हिसार CIA ने दुर्जनपुर गांव से असरवां गांव के युवक को अवैध पिस्तौलों सहित दबोचा, जाने पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

हिसार CIA ने दुर्जनपुर गांव से असरवां गांव के युवक को अवैध पिस्तौलों सहित दबोचा, जाने पूरा मामला

---Advertisement---

हिसार: अवैध हथियार बरामद; मनोज असरवां गिरफ्तार

हरियाणा न्यूज: हिसार CIA टीम ने दुर्जनपुर गांव में छापेमारी करते हुए असरवां गांव के एक युवक को दो अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूसों सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक को पुलिस रिमांड पर लेगी, जिससे इस मामले से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी पूछे जाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, हिसार मिलगेट सीआईए पुलिस टीम दुर्जनपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दूसरे गांव का एक युवक अवैध हथियार लेकर उनके गांव में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए ठिकाने पर छापेमारी कर एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से दो अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने जब इन हथियारों से संबंधित कागजात युवक से मांगे तो वह कोई कागजात पुलिसकर्मियों के सामने पेश नहीं कर पाया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद पिस्तौल व कारतूसों को अपने कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर अग्रोहा थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अग्रोहा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गांव असरवां निवासी मनोज पुत्र बंसीलाल के रूप में बताई। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है कि वह ये अवैध हथियार कहां से लेकर आया था और इनके बलबूते पर किस-किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, साथ ही उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं। इसके लिए पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है।

इस संबंध में मिलगेट सीआईए प्रभारी जगदीश ने बताया कि दुर्जनपुर गांव से असरवां गांव के मनोज को दो अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूसों सहित काबू किया है। पुलिस आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ करेगी, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य अपराधियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

Leave a Comment