WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हिसार में 38 पेटियां बीयर जब्त: शाहपुर से काबरेल का तस्कर गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

हिसार में अवैध बीयर बरामद: काबरेल का सुनील गिरफ्तार

---Advertisement---

हिसार में अवैध बीयर बरामद: काबरेल का सुनील गिरफ्तार

हिसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैम्पर गाड़ी से भारी मात्रा में बीयर की पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में शाहपुर गांव के पास से काबरेल गांव के एक आरोपी को भी काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिसार सदर थाना में तैनात पीएसआई विकास कुमार अपनी टीम के साथ शाहपुर गांव की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी में अवैध तरीके से बीयर की पेटियां भरकर शाहपुर गांव की सड़क से गुजरने वाली है। पुलिस टीम ने तुरंत ही नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

शाहपुर गांव से भारी मात्रा में अवैध बीयर की पेटियां बरामद

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कैम्पर गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया और गाड़ी की तलाशी ली, तो उसके अंदर बीयर की पेटियां भरी हुई पाई गईं। पुलिस टीम द्वारा चालक से इससे संबंधित दस्तावेज व परमिट दिखाने को कहा गया, तो चालक कोई भी कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया।

काबरेल गांव का सुनील अवैध बीयर की पेटियों सहित काबू

पुलिस ने कैम्पर गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की 38 बीयर की पेटियां बरामद होने पर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में कैम्पर गाड़ी चालक ने अपनी पहचान काबरेल निवासी सुनील के रूप में बताई। पुलिस टीम ने सुनील को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ सदर थाना हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment